फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विविः दीक्षांत समारोह में आ सकते हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Mon, 23 Oct 2017 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तिथि में परिवर्तन हो सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन का जोर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को समारोह का मुख्य अतिथि बनाने पर है। चार नवंबर को दीक्षांत समारोह प्रस्तावित है। इस पर तिथि पर राष्ट्रपति के उपलब्ध होने की सहमति नहीं मिली है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित की ओर से राष्ट्रपति को समारोह में मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति के कार्यक्रम पहले से लगे होने की वजह से अभी तक सहमति नहीं मिल पाई है, न ही मना किया गया है। एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 

विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा है कि राष्ट्रपति यदि 10 से 15 दिन बाद भी समारोह में आने के लिए अपनी सहमति देते हैं तो दीक्षांत समारोह की तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। सहमति न मिलने पर ही किसी और मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तो नहीं बदलेगी तिथि

अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
इस स्थिति में चार नवंबर को ही समारोह संपन्न कराया जाएगा। इस संबंध सोमवार को कुलपति लखनऊ में उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है कि राष्ट्रपति को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित जाए। अभी तक समारोह की तिथि चार नवंबर ही प्रस्तावित है। उसी के अनुरूप तैयारियां चल रही हैं। राष्ट्रपति के आने के संबंध में जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें