फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल देखेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, आम सैलानियों के लिए दो घंटे तक प्रवेश बंद

Mon, 27 Jan 2020 01:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर मेसियस बोलोनसरो आज ताजमहल दीदार करने के लिए आगरा आएंगे। ताजमहल में ब्राजील के राष्ट्रपति करीब 50 मिनट रुकेंगे। इस दौरान ताज में आम पर्यटकों को प्रवेश बंद कर दिया है।
विज्ञापन


ब्राजील के राष्ट्रपति इस बार दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। सोमवार को वो विशेष विमान से खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। उनकी अगवानी महापौर नवीन जैन करेंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा भी आ सकते हैं। 

ब्राजील के अधिकारियों की एडवांस टीम सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले चुकी है। एडवांस टीम ने खेरिया हवाई अड्डे से ताज तक के रूट का मुआयना भी किया था। ब्राजील के राष्ट्रपति परिवार के साथ दोपहर को करीब तीन बजे ताजमहल पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं वीवीआईपी आगमन के कारण दो घंटे ताजमहल में आम पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ताज की टिकट विंडो को समय से पहले ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन

फरवरी में ट्रंप आ सकते हैं

इसके बाद अगले महीने फरवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी ताजमहल देखने आ सकते हैं। इसे लेकर अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों की एडवांस टीम यहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुकी है। 

टीम ने आगरा पुलिस के अफसरों से भी मुलाकात की। उन्हें बताया कि ट्रंप फरवरी के आखिरी सप्ताह (22 से 28 के बीच) आ सकते हैं। हालांकि ट्रंप के दौरे को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें