फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में नई शिक्षा नीति के लिए कॉलेजों का मूल्यांकन कार्य हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नई शिक्षा नीति में सभी वर्ग के छात्र एक ही कक्षा में अध्ययन करेंगे। विज्ञान और कॉमर्स के छात्र सामाजिक अध्यक्ष और कला का अध्ययन कर सकेंगे। इसके लिए जिले में मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया गया है। 30 मई तक मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करनी होगी।
विज्ञापन

वर्तमान में इंटरमीडिएट स्तर से ही विज्ञान, कॉमर्स और मानविकी (कलावर्ग) तीन वर्ग में पढ़ाई होती है। एक वर्ग का छात्र दूसरे वर्ग के विषयों का अध्ययन नहीं कर सकता है। हिंदी और अंग्रेजी छोड़कर हर वर्ग की कक्षाएं अलग-अलग हैं। नई शिक्षा नीति के अनुसार छात्र-छात्राओं को अपने विषय के चयन के लिए छूट होगी। वर्ग विभाजन की प्रक्रिया भी समाप्त हो जाएगी। विज्ञान और कॉमर्स का छात्र मानविकी वर्ग के विषयों का अध्ययन कर सकेगा। शासन के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रत्येक जनपद को इसके मूल्यांकन के लिए निर्देश दिए हैं। जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा के निर्देशन पर मूल्यांन का कार्य शुरू किया गया है। मूल्यांकन के लिए प्रथम चरण में राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों का चयन किया गया है।
प्रथम चरण में 75 कॉलेजों का होगा मूल्यांकन
प्रथम चरण में जिले के 22 राजकीय और 53 सहायता प्राप्त कुल 75 कॉलेजों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्ति किया है। 30 मई तक ये अधिकारी अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

छात्र बोले
छात्रों को जब अपनी रुचि के अनुसार विषय चयन का अधिकार होगा तो निश्चित ही वह बेहतर अंक हासिल कर सकेंगे।
अनिकेश कुमार, कक्षा 12
विज्ञान के साथ यदि अन्य सरल विषयों की अनुमति होगी है तो निश्चित ही छात्र-छात्राएं परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर सकेंगे। सरकार की नई शिक्षा नीति कारगर सिद्ध होगी।
विनय कुमार, कक्षा 12
सरकार नई शिक्षा नीति में वर्ग को समाप्त करने जा रही है यह छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में मानविकी से अधिक प्रश्न आते हैं।
अंकित कुमार, कक्षा 10
विज्ञान के छात्र को सामाजिक अध्ययन का ज्ञान न होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं में वह कम अंक हासिल कर पाता था। नई शिक्षा नीति विज्ञान के छात्रों के लिए अधिक लाभकारी होगी।
विज्ञापन

ईशू, कक्षा 10
वर्जन
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर मूल्यांकन कराया जा रहा है। मूल्यांकन कार्य पूरा होने पर परिषद को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- मनोज कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें