फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रसव केंद्र को शिफ्ट करने की तैयारी

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।सीएचसी फतेहाबाद का निरीक्षण करती एसडीएम स्वाति शर्मा, व एसीएमओ
विज्ञापन
फतेहाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं में सुधार की मंशा से मंगलवार को एसडीएम स्वाति शर्मा एवं एसीएमओ डॉ. पीयूष जैन ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में व्याप्त गंदगी समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

हाल में एसडीएम स्वाति शर्मा ने सीएचसी का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्रसव केंद्र में गंदगी सहित कई खामियां सामने आई थीं, जिसके संबंध में उन्होंने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर सुधारात्मक कार्रवाई की संस्तुति की थी। मंगलवार को एसडीएम और एसीएमओ डॉ. पीयूष जैन के साथ सीएचसी पहुंचे अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रसव केंद्र को अस्पताल परिसर के पीछे खाली पड़ी जगह पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। एसडीएम स्वाति शर्मा ने बताया कि सीएचसी की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसीएमओ के साथ विस्तृत चर्चा हुई है। प्रसव केंद्र को पीछे उपलब्ध खाली स्थान पर शिफ्ट करने सहित अन्य पर विचार विमर्श हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें