फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में बाढ़ से निपटने को होने लगी तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला में बाढ़ की संभावना को देखते हुए सिंचाई विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना करते हुए अधिकारियों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

जिला बाढ़ के मामले में संवेदनशील है। गंगा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बना रहता है। बीते वर्षों में बाढ़ ने यहां तबाही भी मचाई है। मानसून का मौसम आने वाला है। ऐसे में गंगा में बाढ़ आने की संभावना को देखते हुए सिंचाई विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 31 अक्तूबर तक के लिए पीएलजीसी कॉलोनी स्थित विभाग के कार्यालय पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। सहायक अभियंता राहुल अग्रवाल को प्रभारी और जूनियर इंजीनियर पंजाबी शर्मा को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। 24 घंटे संचालित होने वाले कक्ष में तीन पालियों में 18 कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें