फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी फुल, बत्ती गुल, परेशान हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बुधवार का दिन साल का सबसे गर्म दिन रहा। पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन भर जैसे आसमान से अंगारे बरसते रहे। रात का मौसम भी गर्म रहा। भीषण गर्मी से जहां लोग परेशान रहे वहीं बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। ट्रिपिंग की समस्या बढ़ी है तो वहीं वोल्टेज भी कम ज्यादा हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से गर्म हवाएं चलने लगीं। धूप चढ़ते ही तेज लपटों ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी, वे गर्मी से लोग अकुला उठे। तेज धूप के साथ लू के थपेड़े लग रहे थे। सुबह 10 बजे ही मौसम इतना गर्म हो गया कि घर से बाहर निकलने में लोगों को समस्या हो रही थी। लोगों की मुसीबत उस समय और बढ़ गई जब सुबह से ही बार- बार बिजली की ट्रिपिंग होने लगी। वहीं कभी वोल्टेज कम हो जाते तो कभी अधिक। गर्मी में अघोषित कटौती से लोगों का जीना दूभर हो गया है। लोगों ने मांग की है कि बिजली की समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें