श्री सनातन धर्म मंदिर में 22 जनवरी तक श्रीराम स्मरण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सचिव डॉ. तरुण शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को सुबह हवन, दोपहर में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय हिंगोरानी, प्रवेश शर्मा, पुजारी विकास शास्त्री, जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अशफाक सैफी ने शिविर लगाकर 1000 दीप वितरण करने का आदेश दिया। कहा कि 22 जनवरी को सभी मुस्लिम भाई-बहन दिवाली मनाएं।
नामनेर में बुधवार को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन बाजार को सजाने के लिए बैठक की। बैठक में बृजेश पंडित ने बताया कि विधि विधान से नामनेर चौराहे पर श्रीराम पूजन व यज्ञ किया जाएगा। राम मंत्र 1008 सामूहिक आहुतियां दी जाएंगी। बाजार को दुल्हन सा सजाया जाएगा। बैठक में सतीश शर्मा, ब्रजेश अग्रवाल, हरविंदर सिंह, रघु पंडित, दीप बघेल आदि उपस्थित रहे।
संस्कार भारती महानगर की ओर से तृतीय अरुणोदय काव्य गोष्ठी में भी रामनाम की गूंज रही। डॉ. शशि गुप्ता ने 'राम तुम आओ हृदय के द्वार ये धागा जोड़ दूं...' और डॉ. राजेंद्र मिलन ने लाए 'अयोध्या में मोदी श्रीराम को, योगी श्रीराम को...' सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।
ज्योत्सना सिंह ने राम-राम सिया जय सिया राम...सुनाया। प्रकाश गुप्ता बेबाक ने अंधेरों से कह दो वहीं ठहर जाए... और डॉ. असीम आनंद ने हनुमन मेरे दिल में रहते...पर खूब तालियां मिलीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनोज पचौरी और संचालन राकेश शर्मा निर्मल ने की। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद नंदन गर्ग, विष्णु वर्मा, अलका अग्रवाल, विजया तिवारी, राजीव क्वात्रा, सुधीर कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।