फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मार्गशीर्ष मेला की तैयारियां तेज, 8 सेक्टर में बांटी तीर्थनगरी

विज्ञापन
फोटो07सोरोंजी में मार्गशीर्ष मेला के आयोजन के बारे में एसडीएम से जानकारी करते डीएम प्रणय सिंह
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में मेला मार्गशीर्ष अमृत कुंभ और पंचकोसी परिक्रमा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला प्रशासन की ओर से तीर्थनगरी को 8 सेक्टरों में बांटा गया है। मंगलवार को डीएम प्रणय सिंह और एसपी अंकिता शर्मा ने मेला ग्राउंड, हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रांतीय मेला मार्गशीर्ष 29 नवंबर से शुरू होगा। सुरक्षा कारणों से तीर्थनगरी को 8 सेक्टरों में बांटा गया। प्रत्येक सेक्टर में एक सब इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबलों की तैनाती होगी। इसके अलावा मेला परिसर में कोतवाली बनाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। कई जनपदों की पुलिस फोर्स, पीएसी और ट्रैफिक पुलिस मेले में तैनात रहेगी। मेला क्षेत्र में कासगंज मार्ग पर पॉलिटेक्निक के पास, नगरिया मार्ग पर ब्लॉक के पास, बदरिया में बाईपास के पास और लहरा रोड पर सीताराम मंदिर के पास चार पार्किंग बनाई जाएंगी। साथ ही चार अग्निशमन गाड़ियाें की तैनाती होगी।
डीएम ने मेला ग्राउंड और परिक्रमा मार्ग पर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने वराह मंदिर, पन्नालाल धर्मशाला, तुलसी स्मारक आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, एसडीएम सदर संजीव कुमार, सीओ सदर आंचल चौहान और ईओ शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें