फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में नए साल के जश्न की तैयारी शुरू, प्रशासन के पास आए 12 आवेदन

Sat, 26 Dec 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नव वर्ष 2021 के स्वागत के लिए जश्न की तैयारियां ताजनगरी में शुरू हो गई हैं। 31 दिसंबर की रात होटल, रेस्टोरेंट और क्लब में आयोजनों की अनुमति के लिए 12 से अधिक आवेदन जिला प्रशासन को प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने इस संबंध में शासन से दिशा-निर्देश मांगे हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि घर और अन्य परिसर के अंदर आयोजन पर रोक नहीं है। होटल, रेस्टोरेंट व क्लब भी पूर्व की भांति खुले रहेंगे। 31 दिसंबर की रात इनमें किस तरह आयोजन होंगे, कोविड को लेकर क्या दिशा-निर्देश रहेंगे, इस संबंध में शासन से वार्ता हुई है। 


नव वर्ष को लेकर गाइडलाइन एक-दो दिन में स्पष्ट हो जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि अनलॉक होने के बाद लगभग सभी तरह के प्रतिबंध हट चुके हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोग आयोजन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


'अपनी जिंदगी के बारे में खुद ही सोचें लोग..' 

पिछले दस महीने से धर्मस्थलों के खुलने पर लगी रोक हटाने के लिए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के पत्र पर जिलाधिकारी ने जवाब दिया है कि लोगों की अपनी जिंदगी है। खुद के बचाव के लिए उन्हें ही सोचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें