फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां के निधन के बाद मैदान पर लौटीं प्रीति

विज्ञापन
अपनी मां के साथ प्रीति
विज्ञापन
आगरा। क्रिकेट की पिच पर बड़ी-बड़ी चुनौतियों का सामना करने वाली पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रीति डिमरी इन दिनों जीवन की सबसे कठिन पारी खेल रही हैं। करीब 15 दिन पूर्व अपनी मां राजेश्वरी डिमरी को खोने से प्रीति गहरे सदमे में हैं। हालांकि, अब उन्होंने मैदान पर वापसी कर ली है। साकेत कॉलोनी, गोविंद नगर निवासी प्रीति वर्तमान में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) में क्रिकेट इंप्रूवमेंट कमेटी की सदस्य हैं। पेशेवर प्रतिबद्धताओं के बीच मां का जाना उन्हें अंदर तक झकझोर गया।
विज्ञापन

प्रीति ने बताया कि क्रिकेट का ककहरा सीखने से लेकर नीली जर्सी पहनने तक का सफर मां की अंगुली पकड़कर ही तय हुआ था। फोन पर हुई बातचीत में प्रीति का गला रुंध गया। उन्होंने कहा कि मां मेरी पहली कोच और सबसे बड़ी मार्गदर्शक थीं। हारने पर मेरा हौसला बढ़ातीं और जीत पर सबसे ज्यादा खुश होतीं। उनके बिना सब कुछ अधूरा सा लग रहा है।शहर के खेल प्रेमियों और खेल संगठनों ने प्रीति की माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें ढाढ़स बंधाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें