फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईवे पर पति के सामने गर्भवती को लोडर वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान महिला की माैत

Sun, 02 Nov 2025 09:43 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में हाईवे किनारे खड़ी गर्भवती महिला को लोडर वाहन ने रौंद दिया। इलाज के दाैरान महिला की माैत हो गई। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति के साथ सिरसागंज से आगरा आ रही गर्भवती की शुक्रवार को लंगड़े की चौकी के पास तबीयत खराब हो गई। पति ने बाइक को हाईवे किनारे रोक दिया। उसी समय पीछे से आए लोडर वाहन ने महिला को टक्कर मारी दी। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के सिरसागंज के नराला निवासी सीटू ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार दोपहर गर्भवती पत्नी किरन को साथ लेकर आगरा आ रहे थे। लंगड़े की चौकी फुट ओवरब्रिज के पास पत्नी ने तबीयत खराब होना बताया। उन्होंने बाइक को किनारे रोक दिया। पत्नी बाइक का सहारा लेकर खड़ी हो गई।

वह पानी लेने के लिए बाइक से थोड़ी दूर जाकर आसपास देख रहे थे। उसी समय पीछे से तेज रफ्तार लोडर वाहन आया और पत्नी को चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोग आ गए। उन्होंने पुलिस का सूचना देकर बुलाया। इसके बाद पत्नी को इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी ले गए लेकिन जान नहीं बची। हरीपर्वत थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें