फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गला दबाकर की गई थी गर्भवती की हत्या, आरोपी पति को भेजा जेल

Sat, 18 Jul 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना जगनेर के सिंगाइच गांव में बुधवार सुबह गर्भवती नवविवाहिता अनु परिहार की मौत गला दबाने से हुई थी। मरने से पहले उसने काफी संघर्ष भी किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी और दो ननद पर दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन

जगनेर के गांव भारा निवासी सौरभ परिहार ने बताया कि भतीजी अनु परिहार की शादी 30 नवंबर 2025 को सिंगाइच गांव के धर्मेंद्र परमार से हुई थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए भतीजी को प्रताड़ित किया जा रहा था। वह 7 सप्ताह की गर्भवती थी। 15 जुलाई की सुबह भतीजी ने कॉल कर अपनी जान का खतरा बताते हुए मायके ले जाने के लिए कहा। इसके कुछ देर बाद करीब 8 बजे भतीजी की ससुराल के पास रहने वाले व्यक्ति ने भतीजी की हत्या किए जाने की सूचना दी। गांव पहुंचने पर ससुराली नहीं मिले। भतीजी का शव एसएन मेडिकल काॅलेज में होने की जानकारी मिली। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। हाथों की हथेलियों को जलाया गया था।
बुधवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिली। उसमें मौत की वजह किसी बाहरी दबाव से दम घुटने के कारण होना पाया गया। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। डीसीपी वेस्ट आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पति धर्मेंद्र, ससुर राकेश परमार, सास सर्वेश, जेठ जितेंद्र, जेठानी प्रभा और दो ननद नामजद हैं। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है। आगे की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें