फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीट-पीटकर हत्या, फिर चमड़े की बेल्ट से लटका दी लाश; आठ माह की गर्भवती को दी भयानक मौत

Mon, 09 Feb 2026 11:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खंदौली में आठ माह की गर्भवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए हैवान बने ससुराल वालों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला, फिर चमड़े की बेल्ट से उसकी लाश को लटका दिया। 
विज्ञापन
शबनम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली कस्बा क्षेत्र के पेतखेड़ा में दहेजलोभी ससुराल वालों ने आठ माह की गर्भवती विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उसकी लाश को चमड़े की बेल्ट का फंदा बनाकर लटका दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और मायके वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार बशीर शाह निवासी बॉस बाला नाऊ की सराय थाना खंदौली ने अपनी पुत्री शबनम की शादी डेढ़ साल पहले खंदौली के भूड़ नगरीया, वर्तमान में पेतखेड़ा रोड निवासी छोटे खान के पुत्र सलमान से की थी। मृतका के भाई जमील अहमद ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही शबनम को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट होती थी।
विज्ञापन

जमील अहमद के मुताबिक 7 फरवरी को शबनम ने फोन कर परिजनों को बताया था कि ससुराल पक्ष उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद 8 फरवरी रविवार की रात करीब दस बजे पति सलमान, ससुर छोटे खान, सास मीना बेगम, चचिया ससुर राजीव व फिरोज, जिठानी साईना तथा ननद रजिया व रजनी ने मिलकर शबनम के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के भाई जमील की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें