फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: अचानक चक्कर आना या सिर घूमना, इस गंभीर बीमारी के हो सकते हैं संकेत; जानें पूरे लक्षण

Mon, 09 Feb 2026 10:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बार-बार चक्कर या उल्टी आए, तो सावधान हो जाएं। ये वर्टिगो के लक्षण हो सकते हैं। विशेषज्ञ बोले-चक्कर के मरीजों में 80 फीसदी में कान की दिक्कत से बन रही बीमारी।
विज्ञापन
चक्कर आना - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिर घूम रहा है, लगा कि गिरने वाले हैं। कान में घंटी बजने की आवाज सुनाई दे रही है। ज्यादातर मरीजों में यह दिक्कत कान में संक्रमण की वजह से है। इसका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज के नाक, कान और गला रोग विभाग की ओपीडी में किया जाएगा। इसके लिए स्पेशल क्लीनिक हर मंगलवार को लगती है।
विज्ञापन


वर्टिगो क्लीनिक की नोडल अधिकारी डॉ. रीतू गुप्ता ने बताया कि मरीजों में चक्कर आना, पसीना आना, शरीर का संतुलन गड़बड़ होना और उल्टी होने की परेशानी होती है। इसे वर्टिगो एवं बैलेसिंग डिसऑर्डर भी कहते हैं। 70-80 फीसदी लोगों में यह परेशानी कान में संक्रमण की वजह से बनती है। इसके लिए एसएन के ईएनटी रोग विभाग के कमरा नंबर पांच में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मरीज देखे जाएंगे।

ये भी पढ़ें -  UP: रजावत हाउस में चीखें, मातम और बेटे को खोने का दर्द; तेल मिल मालिक की आत्महत्या से बिखर गया पूरा परिवार
विज्ञापन





 

इसमें मरीज के कान, सुनने की क्षमता समेत अन्य की जांच कराते हैं। अगर चक्कर की परेशानी दिमाग, मधुमेह की वजह से है तो संबंधित विभाग रेफर कर देते हैं। अगर परेशानी कान की वजह से है तो मरीजों का इलाज शुरू कर दिया जाता है। अधिकांश मरीजों की परेशानी डेढ़ महीने में दवा से ठीक हो जाती है। गंभीर मरीजों में छह महीने तक दवाएं चलती हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: विवाहिता मायके क्या गई, ससुराल वालों का बदल गया मन, चार घंटे दरवाजे पर खड़ी रही; घर में नहीं दी एंट्री


 

वर्टिगो के लक्षण
वर्टिगो के लक्षण आमतौर पर अचानक शुरू होते हैं और कुछ सेकंड्स या मिनट तक ही रहते हैं। इसका सबसे प्रमुख लक्षण अचानक सिर चकराना या घूमना है, जो अक्सर सिर की स्थिति बदलने पर होता है। उदाहरण के लिए, जब आप बिस्तर पर करवट लेते हैं, सिर को अचानक ऊपर उठाते हैं, नीचे झुकते हैं या गर्दन को तेजी से घुमाते हैं, तो यह लक्षण महसूस हो सकता है। इसके साथ ही, उल्टी आना, संतुलन खोना और आंखों का अनियंत्रित तरीके से हिलना भी इसके अन्य लक्षण होते हैं। ये लक्षण हालांकि कम समय के लिए होते हैं, लेकिन इनकी वजह से व्यक्ति को काफी बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है।


ये भी पढ़ें -   UP: 'पापा आई लव यू' वीडियो कॉल किया, फिर तेल मिल मालिक ने खुद को मारी गोली, तस्वीरें आईं सामने



 
विज्ञापन

तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
अगर आपको इस तरह के लक्षण बार-बार महसूस होते हैं, तो इसे अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है। हालांकि, बीपीपीवी का इलाज संभव है, लेकिन अचानक चक्कर आना या संतुलन खोना किसी और गंभीर स्वास्थ्य समस्या, जैसे स्ट्रोक, मस्तिष्क ट्यूमर या मल्टीपल स्केलेरोसिस का भी संकेत हो सकता है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें