फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गर्भवती पत्नी को घर से निकाला, फर्जीवाड़े से बेची बाइक

Mon, 02 Nov 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती महिला को पीटने के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि पति ने महिला के नाम रजिस्टर्ड बाइक को फर्जी दस्तावेज के जरिये बेच दिया। शाहगंज पुलिस ने पति और एक बाइक मैकेनिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जगदीशपुरा के रामनगर निवासी प्रीती ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। प्रीती की शादी 28 नवंबर, 2021 को शाहगंज के राजा से हुई थी। शादी से कुछ दिन पहले प्रीती ने अपने पैतृक रुपयों से एक महंगी बाइक खरीदी थी। ससुराल में राजा उस बाइक का इस्तेमाल करने लगा। बाद में बाइक गायब हो गई। राजा ने पूछने पर बताया कि उसका दोस्त बाइक कुछ दिन के लिए ले गया है।
प्रीती का आरोप है कि 30 जुलाई, 2025 को ससुरालियों ने दहेज के लिए मारपीट कर उसे गर्भावस्था में घर से निकाल दिया। वह मायके में रहने लगी। बाद में उसे आसपास के लोगों से पता चला कि राजा ने बालूगंज निवासी हाजी इमरान के साथ मिलकर फर्जी कागजात बनाए। राजा ने फर्जी हस्ताक्षर कर बाइक बेच दी। प्रीती ने राजा पर चोरी के वाहनों की हेराफेरी करने वाले गिरोह का सदस्य होने का भी आरोप लगाया है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें