फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बेटियों को जन्म देने पर गर्भवती पत्नी को छोड़ा, पुलिस से लगाई गुहार

Sun, 02 Jun 2019 05:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगंज में तीन बेटियों को जन्म देने वाली महिला को उसका पति ने मारपीट कर छोड़ दिया। अब उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। पति ने यह कदम तब उठाया जब महिला को फिर गर्भ ठहरा। इस पर उसने जांच कराई तो पता चला फिर बेटी है।
विज्ञापन


अब पीड़ित महिला ने अलीगंज थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। कस्बा अलीगंज निवासी रेशमा की चौदह साल पहले शादी भूरा निवासी बिलराम कासगंज के साथ हुई थी।

इसके बाद महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया। लगातार तीन बेटियों को जन्म देने के बाद उसका पति और ससुरालीजन उससे नफरत करने लगे। इसके बाद वह जब फिर से गर्भवती हुई तो उसके पति ने भ्रूण परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें चिकित्सक ने उसके गर्भ में बेटी ही होने की बात कही। इससे गुस्साया उसका पति मायके छोड़कर चला गया। परेशान हुई महिला तीन बच्चियों को लेकर थाना अलीगंज पहुंची। जहां महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

लाख प्रयास के बाद भी भ्रूण परीक्षण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जनपद में चोरी छिपे लिंग परीक्षण का खेल जारी है। शहर में कुछ दिन पहले एक प्राइवेट नर्सिंग होम में छापे के दौरान यह खेल पकड़ा गया था। 

इसके अलावा भी कई स्थानों पर यह खेल बदस्तूर चल रहा है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग और अन्य अधिकारी इस पर अंकुश लगाने की दिशा में कोई काम करते नजर नहीं आ रहे हैं। लिंग परीक्षण होने के चलते रेशमा का घर टूट गया। वहीं ऐसी जाने कितनी महिलाएं होंगी, जिन्हें लिंग परीक्षण के बाद परेशान किया जाता होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें