फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जिला महिला अस्पताल गर्भवती की मौत, परिजनों का गुस्सा देख भाग गए डॉक्टर और स्टाफ

Thu, 17 Nov 2022 08:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

परिजनों का कहना है कि पिछले कई दिन से महिला का इलाज महिला अस्पताल में चल रहा था और उसे ऑपरेशन के लिए बुलाया गया था। महिला ई-रिक्शे में बैठकर पति के साथ आई थी। पैदल ही ऑपरेशन कक्ष तक पहुंची। उसका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक था।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल, मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान बृहस्पतिवार को गर्भवती की मौत के बाद परिवार के लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। यह देख डॉक्टर और स्टाफ भाग खड़ा हुआ। 

ये है मामला 

मुर्गा फाटक क्षेत्र की रहने वाले सागर की पत्नी संजना को सुबह गर्भावस्था में ऑपरेशन के लिए जिला महिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ऑपरेशन कक्ष में ले गए। लगभग एक घंटे के बाद डॉक्टरों ने परिजन को बताया कि संजना में अब कुछ भी नहीं बचा है। नाराज घरवालों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ऑपरेशन कक्ष के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। ये देख डॉक्टर और स्टाफ वहां से भाग गए।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस 

सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम अमित कुमार बेनीवाल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि पिछले कई दिन से महिला का इलाज महिला अस्पताल में चल रहा था और उसे ऑपरेशन के लिए बुलाया गया था। महिला ई-रिक्शे में बैठकर पति के साथ आई थी। पैदल ही ऑपरेशन कक्ष तक पहुंची। उसका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक था। ऑपरेशन कक्ष में कोई गलत इंक्जेक्शन लगाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के लोगों ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया है। 

कराई जाएगी जांच 

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ऋतु कात्याल ने बताया कि चिकित्सक किसी को जानबूझ कर नहीं मारता। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही कारण का पता चल सकेगा। महिला को घबराहट के साथ रक्तचाप बढ़ने पर इंजेक्शन लगाया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें