मशीन लेकर हुए फरार
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को देख नीरज और संदीप मशीन को लेकर मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से रविंद्र और महिला लक्ष्मी को पकड़ लिया। मौके पर टीम के साथ एसडीएम कंचन गुप्ता भी मौजूद रहीं। इस मामले में पीसीपीएनडीटी के नोडल डाॅ. चित्रेश कुमार फरह थाने में ग्रेटर नोएडा निवासी रविंद्र कुमार, नीरज चौधरी, संदीप एवं जिस मकान में जांच हो रही थी उस मकान का मालिक वीरेंद्र एवं भ्रूण परीक्षण कराने आई अड़ीग निवासी लक्ष्मी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
दलाल को भी मिली जमानत
फरह थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि लक्ष्मी को थाने से जमानत दे दी, जबकि दलाल रविंद्र को न्यायालय से जमानत मिल गई है। बाकी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में झोलाझापों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है।
ये भी पढ़ें - DAP Crisis: डीएपी कहां मिल रही है और कौन सी समतियों पर हो गई खत्म, यहां पढ़ें पूरी जानकारी