फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driving Licence: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने के दौरान बरतें ये सावधानी, पहले कर लें तैयारी 

Fri, 03 Jun 2022 03:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

फेसलेस ड्राइविंग लाइसेंस बनना शुरू हो गए हैं। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद तीन दिन में 235 फेसलेस ड्राइविंग लाइसेंस बने हैं। हालांकि आगरा आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने के लिए स्लॉट नहीं मिल पा रहे हैं। पूर्व की बुकिंग वालों के टेस्ट हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
Driving licence - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा आरटीओ में कंप्यूटर टेस्ट देने के बाद बनाए जाने वाले प्रशिक्षु ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य बंद होने के बाद सोमवार से फेसलेस के आवेदकों में इजाफा हो गया। 30 से एक जून तक 235 फेसलेस लाइसेंस बनाए गए। अब तक प्रतिदिन 25 से 30 लाइसेंस ही बन रहे थे। वहीं कार्यालय में टेस्ट देकर भी 50 से अधिक लोगों ने प्रशिक्षु लाइसेंस बनवाए। 

इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन

अब फेसलेस ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ऑनलाइन टेस्ट देकर ही प्रशिक्षु लाइसेंस बन सकेगा। इसके बाद ही स्थायी लाइसेंस बनाया जा सकेगा। ऐसे में आवेदकों को पूरी तैयारी के साथ ही ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए। आवेदक को परिवहन विभाग की वेबसाइट सारथी पोर्टल पर लर्निंग (प्रशिक्षु) लाइसेंस के लिए दो विकल्प मिलेंगे। इनमें फेसलेस विकल्प का चयन करें। इसके बाद अपना नाम, पता, पिता का नाम दस्तावेजों के मुताबिक ही दर्ज करें। यानी हाईस्कूल की मार्कशीट या आधार कार्ड में अंकित नाम व पते में कोई बदलाव नहीं करें। इसके बाद मार्कशीट, आधार कार्ड, स्वयं हस्ताक्षरित फोटोग्राफ को स्कैन करके अपलोड करें। दस्तावेजों की स्क्रूटनी आरटीओ में की जाएगी। टेस्ट में 15 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें से 9 सवालों के सही जवाब देने पर आवेदक उत्तीर्ण होगा। हर सवाल के चार विकल्प दिए होंगे। सवालों के जवाब सोच समझकर ही दें। 

टेस्ट देने के दौरान यह बरतें सावधानी

1- मोबाइल या कंप्यूटर पर टेस्ट देने के दौरान किसी दूसरे व्यक्ति की आवाज नहीं आए।

विज्ञापन

2- स्क्रीन पर आवेदक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति नहीं दिखाई देना चाहिए।
3- शांत स्थान पर टेस्ट दें, ताकि बाहर से किसी तरह की आवाजें टेस्ट के दौरान नहीं सुनाई दें। 
4- आधार कार्ड में कोई गलती है तो उसे दुरुस्त कराने के बाद ही आवेदन करें
5- स्क्रीन पर कोई अन्य व्यक्ति के दिखाई देने पर टेस्ट में नकल मानकर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। फीस भी लैप्स हो जाएगी। 

टेस्ट देने से पहले कर लें तैयारी

टेस्ट में आने वाले सभी प्रश्न, प्रश्न बैंक में उनके सही उत्तर सहित सारथी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। जिन्हें लर्नर लाइसेंस मैन्यू पर जाकर सैंपल क्वैश्चन फॉर लर्निंग लाइसेंस टेस्ट पर जाकर हिंदी और अंग्रेजी में डाउनलोड किया जा सकता है। इनका अध्ययन करने के बाद ही टेस्ट देने के लिए बैठें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें