फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद इन नेताओं को काटने पड़ेंगे प्रयागराज के चक्कर, यह है वजह

Sun, 07 Apr 2019 01:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में अभी भले ही नेताओं का कुछ खास नहीं बिगड़ रहा हो, लेकिन चुनाव के बाद इन्हें प्रयागराज के चक्कर काटने पड़े। जनप्रतिनिधयों के मुकदमों की सुनवाई के लिए प्रयागराज में विशेष कोर्ट जो बना दी गई है। मुकदमे यहां दर्ज हो रहे है लेकिन चार्जशीट के बाद वहीं पहुंच जाएंगे। पेशी के लिए बार बार जाना होगा।
विज्ञापन


आगरा में दर्ज हो चुके चार केस

आगरा में अभी तक आचार संहिता उल्लंघन के चार केस दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से एक कांग्रेस के फतेहपुर सीकरी प्रत्याशी राज बब्बर के खिलाफ है। गठबंधन उम्मीदवार गुड्डू पंडित के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। एक सीकरी में आचार संहिता उल्लंघन का है। दूसरा पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का है जो पिनाहट में दर्ज हुआ है।

आगरा गठबंधन के बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी के खिलाफ एत्माद्दौला थाना में आचार संहिता उल्लंघन का केस है। फिरोजाबाद से निर्दलीय लड़ रहे पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ मंटोला में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

 एटा में अभी तक 14 केस दर्ज

एटा जिले में आचार संहिता उल्लंघन के कुल 14 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें अभी तक सिर्फ सपा प्रत्याशी डा. देवेंद्र सिंह ही दो मामलों में नामजद हैं। इनके खिलाफ एक मामला धार्मिक स्थल पर सभा करने और दूसरा बिना अनुमति सभा करने को लेकर दर्ज किया गया। 

वहीं अन्य मामलों में बिना अनुमति प्रचार करना, जनसभा करना और विभिन्न पार्टियों के झंडे लगाने को लेकर दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक मुकदमे में तीन प्रधान और कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं।

आचार संहिता उल्लंघन में फंसीं हेमा मालिनी

लोकसभा चुनाव के लिए जारी आचार संहिता के उल्लंघन में मथुरा की सांसद और भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी फंस चुकी हैं। उनके खिलाफ वृंदावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

इसी सप्ताह हेमा मालिनी ने चौमुहां ब्लॉक के गांव आझई के प्राथमिक विद्यालय में चुनावी सभा की थी। इस स्थान पर चुनावी सभा के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। दूसरे स्थान पर चुनावी सभा की अनुमति पर सरकारी विद्यालय का उपयोग हेमा मालिनी ने किया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में किसी प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है लेकिन चार केस दर्ज हुए हैं। एक मामला प्रसपा प्रत्याशी के समर्थन में बिना अनुमति के नुक्कड़ नाटक थाना दक्षिण क्षेत्र में किए जाने का मामला दर्ज कराया गया था। 

हाइवे पर बिना अनुमति के दीवारों पर लेखन का काम किए जाने पर पेंटर व श्रमिकों के साथ ठेकेदार के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया हैं। इसके साथ ही प्रचार सामग्री सिरसागंज क्षेत्र में पकड़े जाने के मामले में अभियोग वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराया था। इसमें किसी प्रकाशक का नाम अंकित नहीं था।


आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें