फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस का खातीपुरा स्टेशन पर ठहराव कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रेलवे प्रयागराज-लालगढ़ और लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस का जयपुर के खातीपुरा स्टेशन पर ठहराव 26 नवंबर से शुरू कर रहा है। इसका अभी प्रायोगिक तौर पर ठहराव किया जा रहा है। ये ट्रेन आगरा कैंट और मथुरा से होकर गुजरती है। इससे आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे परिचालन प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 12403 प्रयागराज-लालगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 नवंबर से प्रयागराज से शुरू होगी। ये ट्रेन खातीपुरा स्टेशन पर पूर्वाह्न 11.41 बजे पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद 11.43 बजे रवाना होगी। ऐसे ही गाड़ी संख्या 12404 लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 नवंबर से लालगढ़ से शुरू होकर खातीपुरा स्टेशन पर दोपहर 15.10 बजे पहुंचेगी। दो मिनट ठहरने के बाद दोपहर 15.12 बजे रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 20403 प्रयागराज-लालगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी 26 नवंबर से प्रयागराज से प्रस्थान करेगी और खातीपुरा स्टेशन पर सुबह 11.41 बजे पहुंचेगी। यहां से ट्रेन 11.43 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 20404 लालगढ-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 नवंबर से लालगढ़ से प्रस्थान करेगी। खातीपुरा स्टेशन पर दोपहर 15.10 बजे पहुंचकर 15.12 बजे रवाना हाेगी। इसकी उपयोगिता को देखते हुए आगे स्थायी भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें