फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण तोगड़िया ने किया राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान, सभी सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

Fri, 18 Jan 2019 03:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रवीण भाई तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का कहना है कि भाजपा और आरएसएस राम मंदिर निर्माण नहीं चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने भी अपने बयान से स्पष्ट कर दिया है कि अगले पांच साल और अयोध्या में श्रीराम का मंदिर नहीं बन सकता। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ ने सवा सौ करोड़ देशवासियों के साथ-साथ उन्हें भी बहकावे में रखा। मगर, अब ऐसा नहीं होगा। अब की बार देश में हिंदुओं की सरकार बनेगी और दूसरे दिन ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा। 

आगरा के शमसाबाद रोड स्थित श्रीराम चंद पैलेस में सर्व समाज चिंतन बैठक में शुक्रवार को डॉ. तोगड़िया ने एलान किया कि नौ फरवरी को वह अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा करने जा रहे हैं। उनकी पार्टी सभी सीटों पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन

भाजपा व आरएसएस पर निशाना

उन्होंने मंदिर निर्माण के वादे पर मोदी सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि संसद में तीन तलाक का कानून बन सकता है तो राम मंदिर के लिए क्यों नहीं? आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी द्वारा ‘2025 तक राममंदिर नहीं बनेगा’वाले बयान पर कहा कि इससे स्पष्ट है यदि दूसरी बार भी भाजपा को सत्ता मिलती है, तब भी श्रीराम मंदिर का निर्माण नहीं होना है। 

तोगड़िया कहा कि भाजपा और संघ ने तमाम हिंदुओं और अपने लाखों कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों के साथ विश्वासघात किया है। यदि उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो अगले ही दिन अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की घोषणा की जाएगी। सरकार के गठन के बाद अल्पसंख्यकों का दर्जा समाप्त कर दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसानों को दाम, व्यापारियों को सम्मान और युवाओं को काम देगी। सरकार के गठन के सात दिन के भीतर कश्मीर में सेक्शन 35 ए को समाप्त कर दिया जाएगा। इससे देश का कोई भी व्यक्ति जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीद सकेगा। तब वहां महबूबा मुफ्ती की नहीं बल्कि किसी राम खिलावन (हिंदुओं) की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन

पीएम मोदी पर टिप्पणी

पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए तोगड़िया ने कहा कि मोदी से मेरी दोस्ती 42 साल रही। मगर, मैंने इतने वर्षों में भी उन्हें चाय बेचते नहीं देखा। यदि किसी और ने देखा हो तो बताएं। उन्होंने कहा कि यदि संप्रदाय विशेष के लोग जो देश में जनसंख्या बढ़ाने का काम कर रहे हैं अगर उनके यहां और जनसंख्या बढ़ी तो उनकी सरकारी सुविधाएं समाप्त कर दी जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ होगा। इसके लिये पैसा जो वर्तमान प्रधानमंत्री अपने प्रचार और विदेश यात्राओं में खर्च कर रहे हैं, उस पैसे को किसानों में बांटा जाएगा। बैठक के बाद डॉ. तोगड़िया ने छलेसर में धरने में बैठे किसानों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें