फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे सुख के मोह से बढ़ता अहंकार

विज्ञापन
कबीर आश्रम में प्रबचन देते महंत अमर साहेब - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित कबीर आश्रम में रविवार को सत्संग हुआ। प्रवचन करते हुए महंत अमर साहेब ने कहा झूठे सुख के मोह में जो नशा होता है, उससे अहंकार बढ़ता है।
विज्ञापन

सच्चे सुख के नशा में अहंकार गलता है। रावण और दुर्योधन जैसे राजा महाराजा भी झूठे सांसारिक, धन, दौलत के नशे में काल की चक्की में आकर पिस गए। महंत ने कहा कि सच्चाई जानने के लिए दर्पण को साफ करते रहना चाहिए।
सत्संग में सुने गए प्रवचनों को अपने जीवन में भी उतारना चाहिए। मनुष्य के शरीर में सबसे महत्वपूर्ण दिल होता है। अगर दिल ही गंदा है तो सत्संग का कोई लाभ होने वाला नहीं है। सत्संग में शामिल होकर मनुष्य को सच्चे दिल से जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें