फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मलेशियन लैक्रोस टूर्नामेंट के लिए प्रशांत बने भारतीय दल के प्रमुख

विज्ञापन
प्रशांत भारद्वाज
विज्ञापन
आगरा। प्रशांत भारद्वाज को 28 से 30 अगस्त तक कुआलालंपुर (मलयेशिया) में आयोजित होने वाले मलेशियन लैक्रोस टूर्नामेंट 2026 के लिए भारतीय दल का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वर्तमान में गलगोटिया विश्वविद्यालय में सहायक खेल निदेशक के पद पर कार्यरत प्रशांत को यह जिम्मेदारी लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ अहमद लारी ने सौंपी है।
विज्ञापन

ओलंपिक क्वालिफायर की तैयारियों के लिहाज से भारतीय टीम के लिए यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता बेहद अहम मानी जा रही है। प्रशांत आगरा के रहने वाले हैं। उनकी नियुक्ति पर लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष विनोद बंसल, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, डॉ. रीनेश मित्तल, हरेंद्र प्रताप शर्मा, लैक्रोस इंडिया के संरक्षक एवं गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया और सीईओ शकील खान ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें