फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मनचला कर रहा था परेशान...युवती ने ऐसे सिखाया सबक, तरीका जानकर पुलिस भी हैरान

Fri, 04 Oct 2024 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मनचला युवती को फोन कर दोस्ती का दबाव बना रहा था। रोज-रोज इन हरकतों से युवती तंग आ चुकी थी। फिर युवती ने मनचले को सबक सिखाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

 
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नवरात्र के पहले दिन एक बेटी ने मनचले को सबक सिखाया। युवक काॅल करके उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर पिता की हत्या की धमकी देने लगा। युवती ने परिजन को बताया। बृहस्पतिवार को उसे मिलने के बहाने बुलाकर पकड़ लिया गया। कार में बैठाकर थाना ले आए और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक मथुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन




 

युवती ने पुलिस को बताया कि युवक उसे 2 महीने से काॅल कर रहा था। दोस्ती करने के लिए कह रहा था। वह पहले उसे इन्कार करती रही। मगर, वह धमकी देने लगा। एक सप्ताह से पिता की हत्या की धमकी दे रहा था। वह दहशत में आ गई। उसे लगा कि कहीं युवक कुछ कर नहीं दे। इसलिए परिजन से बात की।

 

वह आरोपी को सजा देना चाहती थी। इसलिए परिजन की मदद से उसे मिलने के बहाने बुलाया। वह शाम को सिकंदरा चाैराहे के पास पहुंचा। वहां पर वह भी माैजूद थी। जैसे ही वो मिलने के लिए उसकी तरफ आया, उसे परिजन ने पकड़ लिया।

 
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक मांट, मथुरा का अमित है। युवती के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी के साथ पीड़ित युवती भी आई थी। हालांकि उनका तरीका ठीक नहीं था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ। ऐसे में अपहरण कर ले जाने के संदेश सोशल मीडिया पर चलने लगे। बाद में मामला कुछ और निकला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें