फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रधान पर गिट्टी-बालू चोरी का आरोप, केस दर्ज

Wed, 02 Apr 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। औंछा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवपुरा के प्रधान अनिल यादव पर चोरी का केस दर्ज हुआ है। पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने सरकारी निर्माण कार्य के लिए मंगवाई गईं गिट्टी और बालू की चोरी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मैनपुरी शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी संतोष कुमार ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार हैं। औंछा के गांव देवपुरा में पीडब्ल्यूडी द्वारा स्वीकृत सीसी मार्ग का निर्माण कार्य करा रहे हैं। निर्माण कार्य के लिए उन्होंने एक ट्रक गिट्टी व एक ट्रक मोरंग, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख है, उसे मंगवाया था। 31 मार्च को देवपुरा ग्राम प्रधान अनिल यादव ने निर्माण सामग्री को भरवाकर दूसरी सीसी मार्ग का निर्माण करा लिया। जब ग्राम प्रधान से गिट्टी-बालू उठाने का विरोध किया तो प्रधान गोली मारने की धमकी देने लगा। साथ ही लेबर के साथ मारपीट भी की। थाना प्रभारी अनुज चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर ग्राम प्रधान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें