फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मनमाने ढंग से बस खड़ीं नहीं कर सकेंगे चालक

Wed, 02 Apr 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में रोडवेज बस स्टैँड पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
कासगंज। निगम के चालक-परिचालक अब मनमानी नहीं कर सकेंगे। गंतव्य तक जाने के लिए उन्हें अब डिपो से पर्ची लेनी पड़ेगी और लाइन में लगाकर बस में सवारियों को बैठाएंगे। बसों को मनमाने तरीके से खड़ा करने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। निगम के चालक-परिचालकों की मनमानी से बस स्टैंड के बाहर जाम की स्थिति बनती थी। वे निर्धारित लाइन छोड़कर डबल लाइन लगाकर बसों को मार्ग पर खड़ा कर लेते थे और यात्रियों को बसों को बैठा रहे थे। इससे जाम लगता था। परिवहन निगम ने उनकी मनमानी रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। यात्रियों को ले जाने के लिए उन्हें डिपो से पर्ची बनवानी होगी। अपनी बस को सिंगल लाइन में लगाकर यात्रियों को बैठाएंगे। लापरवाही करने वाले चालक-परिचालकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें