फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर लगाया निजी भूमि पर चकरोड डलवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत सुरजनपुर निवासी एक युवक ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें युवक ने निजी भूमि पर प्रधान की ओर से जबरन चकरोड डलवाने की शिकायत की। मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने एसडीएम भोगांव और सीओ भोगांव को जांच कर कार्रवाई करने और आख्या उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव सुरजनपुर निवासी रामनिवास ने शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की। इसमें बताया कि गांव में गाटा संख्या 1542 उसकी निजी भूमि है। इस भूमि पर ग्राम प्रधान मनरेगा के तहत बीचों-बीच से चकरोड डलवा रहे हैं। जानकारी होने पर जब उसने प्रधान को रोका तो उन्होंने कहा कि वह प्रधान हैं, जो चाहेंगे करेंगे। शिकायकर्ता ने मुख्य विकास अधिकारी से चकरोड का कार्य रुकवाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मामले में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने एसडीएम भोगांव और सीओ भोगांव पर मौके पर जाने के साथ ही जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया है। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन

वहीं मामले में पंचायत सचिव बृजेश कुमार अवस्थी का कहना है कि उन्होंने खेत में चकरोड निर्माण के लिए न तो कोई मस्टर रोल जारी किया है और न ही कोई कार्य शुरू कराया है। ग्राम प्रधान द्वारा अगर कोई कार्य कराया जा रहा है तो उसकी जानकारी नहीं है। नियमानुसार बिना मस्टर रोल के कोई मनरेगा कार्य नहीं कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें