कासगंज। मंगलवार को पुलिस लाइन में विशेष परेड का आयोजन करके ड्रिल किया गया। इस ड्रिल में दंगा नियंत्रण के उपकरणों का अभ्यास पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के द्वारा किया गया। बलवा होने पर कैसे नियंत्रण करना है कब कैसे क्या कदम उठाना है। इसके संबंध में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
दंगा नियंत्रण अभ्यास सुबह के समय पुलिस लाइन में किया गया। अभ्यास के दौरान बलवा ड्रिल आयोजित की। कैसे प्रदर्शन करने वालों से निपटा जाए इसके लिए एक पुलिस पार्टी बनी और बलवाईयों की पार्टी बनी। इससे कैसा निपटा जाए इसका अभ्यास कराया गया।
अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने एंटी राइट गन, टीयर गैस गन चलाकर अभ्यास किया। वहीं अन्य उपकरणों के प्रयोग के बारे में बताया गया। एसपी ने बताया कि सभी पुलिसकर्मी किसी भी दंगा की स्थिति में टीम भावना के साथ कर्तव्यों का पालन करें। पहली प्राथमिकता दंगा रोकने की है।
दंगाईयों पर कब किन परिस्थितियों में शक्ति करनी है इसके बारे में भी बताया गया। आगामी समय में लोकसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव के दौरान कहीं कोई अप्रिय स्थिति न बने इसके लिए पुलिस पूरी तरह से कमर कसने में जुटी है। ड्रिल परेड के दौरान एएसपी राजेश कुमार भारतीय, सीओ सिटी अजीत चौहान, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, सीओ पटियाली विजय राणा, प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक व सभी थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।