कासगंज। बोर्ड परीक्षा नजदीक आने से परीक्षार्थी इन दिनाें तैयारी में जुटे हुए हैं। अब स्मार्ट पढ़ाई की आवश्यकता है। अंग्रेजी विषय में जो पढ़ाया गया है उसका लिखकर अभ्यास करने से ही अच्छी तैयारी हो सकती है।
नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की अंग्रेजी शिक्षिका नीरू यादव कहती हैं कि अंग्रेजी विषय से डरने की आवश्यकता नहीं है। सभी भागों को बांटकर तैयारी करने की आवश्यकता है। इससे अच्छे अंक मिलने में सहायता मिलेगी। पाठ़्यक्रम की समझ, तैयारी का तरीका, प्रश्नों के अंकों की सही जानकारी होना आवश्यक है। नियमित अभ्यास से कठिन लगने वाले अभ्यास असान बनाए जा सकते हैं। जितना समय है उसमें साहित्य वाले भाग को अच्छी तरह से पढ़कर तैयारी करें। लिखते रहने से स्पीड बनी रहेगी। अंग्रेजी की गलती कम होने से अच्छे अंक मिलेंगे।