फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कॉलेज में प्रायोगिक व मौखिक परीक्षाएं पांच जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा कॉलेज में स्नातक और परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं पांच जून से कराई जाएंगी। परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है और छात्र-छात्राओं से परीक्षा में अनिवार्य रूप से पहुंचने के लिए कहा गया है। निर्धारित समय पर उपस्थित न होने वाले छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित माना जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ल के मुताबिक बीएससी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रायोगिक परीक्षाएं पांच जून को सुबह 06:30 बजे से और बीए द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा शाम 04:00 बजे से आगरा कॉलेज के खेल मैदान में होगी। वहीं, अंग्रेजी विभाग की एमए अंतिम वर्ष के संस्थागत छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षाएं सात जून को सुबह 11:00 बजे से कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में होगी। कॉलेज के मीडिया समन्वयक डॉ. अमित अग्रवाल के मुताबिक छात्र-छात्राओं को प्रवेशपत्र के साथ समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें