19एमएनपी-16-कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी व एसपी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जवाहर नवोदय विद्यालय में सफाईकर्मी पीपीई किट पहनकर काम करें। विद्यालय में बने क्वारंटीन हाउस में मौजूद लोगों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएं। किसी को कोई परेशानी न हो। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
वह शनिवार को अधिकारियों केे साथ आहूत बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखें। पात्रों को हर हाल में राशन दिलाया जाए। योजनाओं के लाभ से वंचित पात्रों को खातें में एक हजार की सहायता दी जाए। गैस एजेंसी स्वामी हॉकर्स को निर्धारित ड्रेस पहनाकर घर-घर गैस सिलिंडर की आपूर्ति कराएं।
दवा की दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन कराया जाए। बैठक में एसपी अजय कुमार पांडेय, सीडीओ नगेंद्र शर्मा, सीएमओ एके पांडेय, एडीएम बी. राम, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय, सीएमओ पीके शर्मा, डीपीआरओ स्वामीदीन, डीएसओ यूआर खान, कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, बीएसए विजय प्रताप आदि मौजूद रहे।