फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Weather: आंधी के दौरान विद्युत लाइन पर गिरा टावर, उखडे़ पोल, शहर की बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 23 May 2022 07:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में सोमवार को जहां बारिश ने गर्मी से राहत दी, तो वहीं आंधी के कारण जगह-जगह विद्युत पोल उखड़ गए। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विद्युत लाइन दुरुस्त करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में आंधी और बारिश से सोमवार को शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गोवर्धन चौराहे पर नगर निगम का टावर 33 केवी की विद्युत लाइन पर गिरने से राधिका विहार बिजलीघर बंद हो गया। शहर में गऊघाट पर एक और महाविद्या चौराहे पर दो विद्युत पोल गिरने से दो फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इनके अलावा कहीं छह घंटे बिजली नहीं मिल सकी तो कई इलाकों में 4 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। कृष्णानगर बिजलीघर छह घंटे तक बंद रहा। विद्युत निगम ने आंधी-बारिश बंद होने पर विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त किया।

विज्ञापन


आंधी और बारिश ने सुबह सोकर उठे लोगों की दिनचर्या बिगड़ दी। आंधी के कारण वृंदावन 132 केवी से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। सुबह छह बजे की बंद बिजली सुबह 10 बजे आई। इससे आकाशवाणी, मसानी बिजलीघर आदि ठप रहे। कैंट और बंगालीघाट बिजलीघर की आपूर्ति करीब एक से डेढ़ घंटे तक ठप रही। कृष्णानगर और राधिका विहार तो चार घंटे पूरी तरह से ठप हो गया। 

इन इलाकों में भी ठप रही बिजली आपूर्ति

गोवर्धन चौराहे पर लगा कैमरे का टावर 33 केवी लाइन पर गिर पड़ा। यह लाइन राधापुरम होते हुए राधिका विहार बिजलीघर के लिए जा रही थी। विद्युत निगम के एसई आनंद प्रकाश शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। दो हाइड्रा मंगवाकर टावर को हटवाया और विद्युत लाइन को दुरुस्त किया गया। इससे कृष्णानगर और राधिका विहार बिजलीघर के पोषित उपभोक्ताओं को चार घंटे पानी और बिजली के लिए तरसना पड़ गया।

Trending Videos
विज्ञापन

गोवर्धन चौराहे पर गिरे टावर को हटवाने के लिए विद्युत निगम के अफसरों ने नगर निगम के अफसरों से संपर्क साधा। इस पर नगर निगम अफसरों ने अपना टावर होने से इनकार कर दिया। फिर विद्युत निगम ने इस टावर को हटवा दिया तो नगर निगम के अफसर इसे अपना बताने लगे। इस टावर पर कैमरे लगे हैं। इससे चौराहे की हर गतिविधि कैमरे में कैद होती है। 

शहरी खंड के एसई आनंद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि आंधी और बारिश के कारण आपूर्ति ट्रांसमिशन से बंद कर दी गई थी। वहीं, आंधी के चलते टावर गिरने से 33 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त हुई। विद्युत पोल भी गिरने से आपूर्ति में व्यवधान पैदा हुआ। दोपहर 12 और एक बजे के मध्य आपूर्ति को दुरुस्त कर दिया गया। कुछ जगह हुए फॉल्ट भी दुरुस्त करके बिजली सुचारु की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें