फतेहाबाद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिमायूंपुर के उपग्राम पुरा जाटव में पिछले डेढ़ महीने से बिजली गुल रहने से ग्रामीण और किसान बेहाल हैं। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर आपूर्ति बहाल नहीं हुई ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।
संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि फतेहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत हिमायूपुर के पुरा जाटव में पिछले लगभग डेढ़ माह से विद्युत आपूर्ति बाधित है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नलकूप न चलने से पेयजल और सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। शिकायतों के बाद भी समस्या दूर नहीं की जा रही है। इस दौरान जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह, कपिल उपाध्याय, प्रशांत, बलवंत सिंह और सोनू आदि मौजूद रहे।