फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बिजली विभाग ने जोड़ा निगम के स्लाटर हाउस का कनेक्शन, NGT की फटकार के बाद जागा सिस्टम

Tue, 17 Feb 2026 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नगर निगम के स्लाटर हाउस का बिजली कनेक्शन छह महीने बाद फिर से जोड़ दिया गया। यह कनेक्शन अगस्त में जिलाधिकारी के मौखिक आदेश पर काटा गया था।
 
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिलाधिकारी के मौखिक आदेश के बाद छह महीने पहले काटा गया नगर निगम के स्लाटर हाउस का बिजली कनेक्शन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के अधिकारियों ने जोड़ दिया। मामले में एनजीटी के जवाब-तलब करने के बाद अधिकारियों ने तेजी दिखाई। हालांकि, किसके आदेश से कनेक्शन जोड़ा, इस पर विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, बिजली विभाग ने पिछले साल 14 अगस्त को स्लाटर हाउस का बिजली कनेक्शन जोड़ा था। इसके बाद 17 अगस्त को बिना किसी पूर्व सूचना के कनेक्शन काट दिया। करीब छह महीने तक स्लाटर हाउस संचालन का ठेका लेने वाली फर्म के मालिकों ने इसे खुलवाने के लिए नगर निगम, जिलाधिकारी से लेकर शासन स्तर तक चक्कर लगाए लेकिन कनेक्शन नहीं जोड़ा गया।

नगर निगम ने भी हर महीने हो रहे करीब 49 लाख रुपये के नुकसान के बावजूद चुप्पी साधे रखी। एक महीने पहले जब संचालक ने एनजीटी का दरवाजा खटखटाया तो अफसरों की नींद टूटी। डीवीवीएनएल अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकरी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के फोन काॅल पर दिए माैखिक आदेश के बाद कनेक्शन काटा गया था। एनजीटी ने बिजली विभाग, जिला प्रशासन व नगर निगम से जवाब तलब किया।
विज्ञापन


इसके बाद 29 जनवरी को बिजली विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर काटे गए कनेक्शन को जोड़ने के संबंध में मार्गदर्शन मांगा। सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी ने अपने मौखिक आदेश के विषय में अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन विभाग ने एनजीटी में जवाब देने के दबाव के बीच कनेक्शन जोड़ दिया है। डीवीवीएनएल के आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि एक्सईएन एत्मादपुर ने कनेक्शन जोड़ने की जानकारी दी है। आगे जो भी निर्देश जिलाधिकारी से आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें