फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।विद्युत उपकेंद्र बिलईपुरा पर हंगामा करते ग्रामीण
विज्ञापन
फतेहाबाद। निबोहरा क्षेत्र के गांव चमरौली में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान ग्रामीणों का बृहस्पतिवार रात आक्रोश फूट पड़ा। करीब 40 महिला-पुरुष बिलईपुरा विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। यहां करीब 45 मिनट तक हंगामा और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। कर्मचारियों के लाइन ठीक करने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

ग्रामीण ममता देवी ने आरोप लगाया कि गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं आ रही है। लाइनमैन बिजली ठीक करने के नाम पर हर बार 100 रुपये मांगता है। रुपये नहीं देने पर उनके घर की बिजली लाइन काट दी गई। वहीं, ग्रामीण जितेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को उनके पिता लखन सिंह का निधन हो गया था। घर में बिजली न होने के कारण पानी तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
बृहस्पतिवार रात करीब 8:15 बजे आक्रोशित ग्रामीण बिलईपुरा विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन की खराबी ठीक कर आपूर्ति सुचारु कराई। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान छोटेलाल, लक्ष्मण सिंह, ज्ञान सिंह, सौदान सिंह, बंटू, भूरा, देवेंद्र, रामवीर, रामसेवक, ममता देवी, पूजा देवी, शीला देवी, कांता देवी, समनबाई, सरोज देवी, उमा देवी, पुष्पा देवी और रूबी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था। जांच में विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी मिली, जिसे ठीक करा दिया गया है। गांव में बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन

- विपिन कुमार, अवर अभियंता बिलईपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें