फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहरौली में टूटकर गिरी एलटी लाइन, मची भगदड़

विज्ञापन
कासगंज के स्टेट बैंक कालोनी में गिरा विद्युत पोल। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। समीपवर्ती ग्राम अहरौली में एलटी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे गली से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। हादसे में एक युवक तार की चपेट में आ गया और करंट से झुलस गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह कबीर आश्रम के निकट फाल्ट होने से एलटी लाइन का तार टूट गया। जिस समय तार टूटा, उस समय विद्युत आपूर्ति हो रही थी। अरुण कुमार पुत्र बनवारीलाल तार की चपेट में आया तो करंट लगने से झुलस गया। लोग बचाने के लिए दौड़े। तत्काल विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई।
बाद में विभाग के कर्मियों ने टूटा तार ठीक किया। ग्रामीण रामवीर, हनुमान प्रसाद ने बताया कि तार काफी पुराने हैं और जर्जर हो चुके हैं। पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं। तार टूटकर गिरने और उसकी चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई थी। ग्रामीण फजल अहमद, बनवारीलाल, हनीफ, अशोक एडवोकेट, लालाराम एडवोकेट, हरजिंदर सिंह आदि ने जर्जर तार बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें