फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर हाउस में अवर अभियंताओं ने शुरू किया धरना

विज्ञापन
पावर हाउस में धरना देते बिजली विभाग के अवर अभियंता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली विभाग के अवर अभियंता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के विरोध में सोमवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने पावर हाउस में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा वापस लेने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार में बिजली विभाग के अवर अभियंता हरीश कुमार सोनी और मनोज कुमार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसे लेकर अवर अभियंताओं में आक्रोश है। दो दिन पहले उन्होंने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर धरने की चेतावनी दी थी। सोमवार तक मामले में कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने धरना शुरू कर दिया।
पावर हाउस में आयोजित धरने में अवर अभियंताओं ने कहा कि जब तक दोनों कर्मचारियों पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने सोमवार को धरने के बाद अधीक्षण अभियंता रवि अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। धरने में उप खंड अधिकारी सतेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, एनके वर्मा, मुन्नीलाल, अवर अभियंता प्रतीक यादव, त्रिलोकी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें