फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन: नहीं मिली बिजली, बिलबिला उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। आठ घंटे बिजली न मिलने से गायत्री तपो भूमि, आकाशवाणी और जयंसिंहपुरा फीडर से जुड़े लोग बिलबिला उठे। सुबह से नहाने को पानी न मिल सका और न ही पंखे की हवा नसीब हो सकी। लॉकडाउन के चलते बाहर निकलने की हिम्मत न जुटा सके लोगों को घर के अंदर भीषण गर्मी में बंद रहना पड़ा। यह लोग बिजली विभाग की लापरवाही को कोसते रहे। दोपहर बाद बिजली मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बिड़ला मंदिर बिजलीघर से तीन फीडर जयसिंहपुरा, आकाशवाणी और गायत्री तपो भूमि जुड़ा हुआ है। सुबह सात बजे से इन तीनों फीडरों के लोगों को बिजली नहीं मिली तो लोग बिलबिला उठे। लगातार बिजलीघर फोन करके जानकारी जुटानी चाही तो उचित जवाब नहीं मिल सका। लॉकडाउन में बाहर आने की हिम्मत न जुटा सके लोग भीषण गर्मी में घर में कैद रहे।
दोपहर बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। मसानी बिजलीघर के एसडीओ गौरव गुप्ता ने बताया कि इनकमिंग केबल बक्सा ब्लास्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई है। दोपहर को दुरुस्त कराकर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। हो सकता है चूहे या छिपकली से यह केबल ब्लास्ट हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें