फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट इलाकों में खुली मेडिकल स्टोर, सोशल डिस्टेंसिंग परखने पहुंची नायब तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। हाटस्पॉट क्षेत्र में लोगों को राहत देते हुए दवाइयों की दुकानों को छूट दी गई तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अधिकारी भी मैदान में उतर पड़े। नायब तहसीलदार राखी शर्मा ने दुकानों का जायजा लिया और विक्रेता व खरीदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

चिकित्सक दंपती के कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद पूरे नगर को सील कर दिया। मरीजों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने मेडिकल स्टोर सुबह से दोपहर दो बजे तक खोले जाने की अनुमति दे दी। इसी के साथ दुकानों पर भीड़ सरीखे हालात बनने लगे। सूचना पर अधिकारी भी दौड़ पड़े। नायब तहसीलदार राखी शर्मा ने मेडिकल स्टोरों पर खरीदार और विक्रेता दोनों के रवैये को जांचा। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और मास्क आदि लगाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें