इस बार होली पर प्रदेश को भरपूर बिजली मिलेगी। 20 मार्च की शाम से 21 मार्च की शाम तक प्रदेश के सभी जिलों को कटौती मुक्त रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही हर बिजली घर पर फाल्ट दुरुस्त करने को अतिरिक्त टीमें बनाई जा रही हैं।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि होली पर बिजली का कहीं कोई संकट नहीं होने दिया जाएगा। मोबाइल ट्रांसफार्मरों की भी व्यवस्था कराई जा रही है। विद्युत विभाग को दो दिन निर्बाध रूप से बिजली देने के निर्देश दिए गए हैं।
20 मार्च को होलिका दहन होगा, जबकि 21 मार्च को रंग खेला जाएगा। होली पर बिजली-पानी का संकट न हो इसके लिए अभी से व्यवस्थाएं शुरू की जा रही हैं। भरपूर बिजली देने का प्लान तैयार कर लिया गया है। 20 और 21 मार्च को सभी जिले कटौती मुक्त रहेंगे।