फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने काटा अवर अभियंता का चालान, बदले में जेई ने कर दी थाने की बिजली गुल

Sat, 03 Aug 2019 12:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उप संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त वाहन चेकिंग के दौरान बिजली विभाग के एक अवर अभियंता का चालान काट दिया गया। नाराज जेई ने थाने पर बकाएदारी का हवाला देते हुए थाने की बिजली काट दी। इससे पुलिस और जेई के बीच ठन गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को यातायात विभाग के कौशलेंद्र यादव और दरोगा जैकब फर्नांडिस नवाटेढ़ा में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिजली विभाग में तैनात अवर अभियंता जयदयाल अपने साथी राजू पांडेय के साथ बाइक से वहां पहुंचे। वह मैनपुरी में किसी काम से आए थे, जिसके बाद बरनाहल लौट रहे थे। 

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और उनका पांच सौ रुपये का चालान काट दिया। जेई ने बताया कि उनके पास हेलमेट और बाइक के सभी कागज थे। लेकिन, यह कहकर चालान काटा गया कि पीछे बैठे व्यक्ति के पास हेलमेट नहीं है। चालान कटने के बाद जेई अपने साथी के साथ वहां से चले गए। 
विज्ञापन


कुछ देर में ही उन्होंने थाना बरनाहल पर बिजली बिल का 32 हजार रुपये बकाया बताते हुए बिजली काट दी। इससे अब दोनों विभाग आमने-सामने आ गए हैं। जेई बिना बिजली बिल जमा किए लाइट जोड़ने के लिए तैयार नहीं है। मामले की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। वहीं उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें