फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे 10 लाख पौधे, मगर उठाए महज 50 हजार

विज्ञापन
कासगंज के चंदनपुर घटियारी में गंगावन में सहजन उपवन के लिए आरक्षित सेक्टर - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
एटा। पौधरोपण अभियान की जिले में हवा निकल गई है। सरकार द्वारा भेजे गए 15 लाख पौधरोपण के लक्ष्य के सापेक्ष विभागों ने दस लाख पौधों की मांग की। हालांकि अब तक महज पचास हजार पौधे ही नर्सरियों से उठाए गए हैं। ऐसे में पौधरोपण अभियान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में नौ अगस्त को पौधरोपण होना है। इसके लिए शासन ने जिले केे विभागों को 1542377 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था। इस पर 21 विभागों ने महज 1027910 पौधों की मांग की। आलम यह है कि पहले से लक्ष्य में पिछड़े जिले के विभागों ने मांग के अनुरूप महज 50470 पौधों का ही अब तक उठान किया है। अब पौधरोपण में छह दिन शेष हैं। ऐसे में विभागों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। पौधों का उठान सुस्त होने से साफ है कि पौधरोपण में विभाग रुचि लेते नजर नहीं आ रहे हैं। साथ ही प्रशासनिक कवायद फेल नजर आ रही है। अब तक महज 3.27 फीसद पौधों का ही उठान हो सका है।
इन विभागों ने नहीं उठाए पौधे
जिले में अब तक पंचायती राज विभाग, सिंचाई, प्राविधिक शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, रेलवे और उद्यान ने अब तक एक भी पौधे का उठान नहीं किया है। जबकि परिवहन विभाग ने सारे 2680 पौधे उठा लिए हैं।
विज्ञापन

डीएम बोले, नहीं होनी चाहिए फर्जी रिपोर्टिंग
बैठक में डीएम सुखलाल भारती ने साफ कहा कि पौधरोपण की फर्जी रिपोर्टिंग नहीं होगी। ईशन नदी पर नौ अगस्त को श्रमदान कर पौधरोपण किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ मदन वर्मा, एडीएम प्रशासन केपी सिंह, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, सीवीओ केपी सिंह, डीसी मनरेगा पीसी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विभाग लक्ष्य मांग पौधे उठाए
ग्राम्य विकास 979200 840647 15300
राजस्व 97920 28092 1000
पंचायतीराज 97920 14268 00
नगर विकास 21414 20159 7526
लोनिवि 28718 28718 9700
सिंचाई विभाग 28008 210 00
कृषि 33396 4140 1515
पशुपालन 5400 5540 940
सहकारिता 3900 3900 420
उद्योग 8014 8014 3664
विद्युत 4320 4221 500
माध्यमिक शिक्षा 43668 31835 1675
बेसिक 45848 13553 2820
प्राविधिक शिक्षा 9922 400 00
उच्च शिक्षा 9922 530 20
श्रम विभाग 2678 2678 00
स्वास्थ्य 9316 9345 00
परिवहन 2680 2680 2680
रेलवे 5541 00 00
उद्यान 97912 00 00
पुलिस 6680 10980 2710
कुल 1542377 1027910 50470
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें