फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: यमुनापार क्षेत्र में आज पांच घंटे नहीं आएगी बिजली, शाम को आधे शहर में रहेगा पानी का संकट

Sun, 09 Oct 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

यमुनापार क्षेत्र में रविवार की सुबह 6 से 11 बजे के बीच पांच घंटे तक बिजली का आपूर्ति नहीं होगी। शाम को पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के यमुनापार क्षेत्र में रविवार की सुबह 6 से 11 बजे के बीच पांच घंटे तक बिजली गुल रहेगी। यमुनापार के 132 केवी फाउंड्री नगर सबस्टेशन पर मेन बस और ट्रांसफार्मर बस पर यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन काम करेगा। इस कारण आपूर्ति नहीं हो पाएगी। वाटरवर्क्स, जीवनी मंडी पर सुबह बिजली न मिलने के कारण पंपिंग और शोधन न होने से शाम को जलापूर्ति भी प्रभावित रहेगी। इस वाटरवर्क्स से आधा शहर जुड़ा है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता ने बताया कि 132 केवी फाउंड्री नगर पर मरम्मत के कारण शटडाउन से 33 केवी ट्रांसयमुना, कमला नगर, नुनिहाई, कालिंदी विहार, यमुना बैंक पावर हाउस और वाटरवर्क्स सबस्टेशन बंद रहेंगे। 33/11 केवी स्टेशनों पर सुबह 6 से पूर्वाह्न 11 बजे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। 

इस वजह से कमला नगर, बल्केश्वर, लाल मस्जिद, मुगल रोड, सुल्तानगंज पुलिया, कमला नगर एक्सटेंशन, फाउंड्री नगर, नरायच, टेढ़ी बगिया, हाथरस रोड, रामबाग, नुनिहाई, एत्माद्दौला, प्रकाश नगर, नाऊ की सराय, ट्रांसयमुना कॉलोनी, शाहदरा, मंडी समिति और उसके पास की कॉलोनियों में पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति नहीं होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुबह लाइट नहीं तो शाम को पानी नहीं

जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर सुबह के समय पानी का शोधन और पंपिंग की जाती है, जिससे पंपिंग स्टेशनों के जलाशय और ओवरहेड टंकियों को भरा जाता है। नाऊ की सराय ट्यूबवेल योजना में भी यमुनापार के लिए पानी का शोधन और सप्लाई के लिए मोटरें चलाई जाती हैं। 

शटडाउन के कारण न तो जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर शोधन और पंपिंग हो पाएगी, न ही नाऊ की सराय ट्यूबवेल योजना में। रविवार शाम को यमुनापार और जीवनीमंडी वाटरवर्क्स से जुड़े पुराने शहर के क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें