बैठक में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल व पार्टी पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति की पहली बैठक में 2019 में होने वाले चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया गया। इस संसदीय सीट पर कमल खिलाने का जिम्मा प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को दिया है। वो यहां के चुनाव प्रभारी हैं।
शुक्रवार को गर्ग होटल में आयोजित पहली बैठक में श्रीकांत शर्मा बूथ प्रबंधन का रोडमैप लेकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने निर्देश दिए कि बूथ की जिम्मेदारी उसी कार्यकर्ता को दी जाएगी जो बूथ संभालने में सक्षम होगा। जीत का पहला मंत्र बूथ प्रबंधन है।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा होटल गर्ग में लोकसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान कई बार बिजली गायब हो गई। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसडीओ और जेई को खरीखोटी सुनाई। होटल का जेनरेटर भी देर से स्टार्ट हुआ।