फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कटे हुए बिजली कनेक्शन का बिल 5.43 लाख रुपये, मजदूर के सामने बड़ी मुसीबत; अधिकारियों से लगाई गुहार

Wed, 17 Jun 2026 11:53 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बरहन क्षेत्र के एक मजदूर ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2018 में कनेक्शन कटने के बावजूद उसके नाम से लगातार बिजली बिल जारी होता रहा। 35 हजार रुपये से शुरू हुआ बकाया बढ़कर 5.43 लाख रुपये पहुंचने पर पीड़ित ने अधिकारियों से बिल संशोधित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बिजली (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन में गरीब मजदूर एवं बीमार व्यक्ति ने विद्युत विभाग पर कटे हुए कनेक्शन का लगातार बिल बढ़ाने का आरोप लगाते हुए सब डिवीजन ऑफिसर (एसडीओ) विद्युत खंदौली एवं उपजिलाधिकारी एत्मादपुर को प्रार्थना पत्र देकर बिल संशोधित कराने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव गढ़ी मद्दे निवासी कृष्ण मुरारी पुत्र रणवीर सिंह ने बताया कि उसका दो किलोवाट का कमर्शियल विद्युत कनेक्शन संख्या 781705418134 वर्ष 2018 में विद्युत बिल बकाया होने के कारण काट दिया गया था। इसके बावजूद विभाग की ओर से उसके नाम से लगातार बिजली बिल जारी होता रहा। पीड़ित का कहना है कि 16 जून 2020 को उसपर 35,394 रुपये का बकाया दर्शाया गया था, जबकि मात्र एक माह बाद बिल बढ़कर 1,27,262 रुपये हो गया। पीड़ित का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते बिजली बिल लगातार बढ़ते रहने से उसकी राशि वर्तमान में 5,43,081 रुपये तक पहुंच गई है।

बिल सही कराने को संबंधित अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर और बीमार है। विभाग की मनमानी से वह मानसिक रूप से परेशान होकर घर बैठने को मजबूर हो गया है। उसने एसडीओ से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बिल संशोधित करने और राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें