मैनपुरी। लोक निर्माण विभाग ने विकास खंड की 55 सड़कों के गड्ढे भरने के लिए 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। धनराशि स्वीकृत होते ही लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग मैनपुरी धनुषधारी ने बताया कि मैनपुरी विकास खंड की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए 30 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर गड्ढों को भरने का कार्य शुरू किया जाएगा।