मलपुरा। आगरा-ग्वालियर सड़क स्थित गांव बाद क्षेत्र में निर्माणाधीन इनर रिंग सड़क एवं न्यू दक्षिणी बाईपास के नीचे ग्वालियर सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय निवासी सुशील चाहर ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, धीरी सिंह का कहना है कि ग्वालियर सड़क क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शामिल है और यहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। किशन सिंह, पप्पू कुशवाहा, रवि बघेल, हरकेश मास्टर, अमित बघेल, रवि जाटव, आकाश आदि ने शासन-प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग की है।