फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इस वर्ष 290 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा आलू भंडारण का प्रभार

Mon, 29 Jan 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की बैठक में 10 रुपये प्रति क्विंटल आलू भंडारण का प्रभार बढ़ाए जाने के निर्णय पर सहमति हुई है। जिले की कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की बैठक में इस निर्णय पर सहमति बनी। प्रदेश स्तर पर प्रदेश के सभी कोल्ड स्टोरेज के लिए भंडारण प्रभार में वृद्धि का निर्णय हुआ। जिसे जिले की एसोसिएशन ने भी लागू किया है।
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की बैठक में उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के भंडारण प्रभार में दस रुपये प्रतिक्विंटल वृद्धि के निर्णय की जानकारी दी गई। अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी ने बताया कि वर्ष 2024 के लिए भंडारण प्रभार 290 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा। 50 किलो की बोरी पर 145 रुपये लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में आलू की बुवाई अधिक हुई है। कृषि विशेषज्ञों के द्वारा इस संबंध में बताया गया कि है। उन्होंने किसानों से अपील की कि जो किसान अपना आलू भंडारण करना चाहते हैं वे शीतगृहों में आलू का भंडारण के लिए स्थान आरक्षित करा लें। ताकि भंडारण के समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में महामंत्री सुबोध मित्तल, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, अजय कुमार, विनोद गुप्ता, महाराणा प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, मोहम्मद मुवीन, शिवम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें