फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू का चढ़ा भाव, किसान खुश-ग्राहक मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शीतगृहों से निकासी कम होने के कारण आलू का भाव चढ़ने लगा है। मौजूदा समय में फुटकर मंडी में 20 से 25 रुपये किलो आलू बिक रहा है। आलू महंगा होने से किसान खुश हैं तो ग्राहक मायूस हैं। किसानों को अभी आलू और महंगा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आलू जिले की प्रमुख पैदावार है। इस वर्ष जिले के 52 शीतगृहों में 472497 मीट्रिक टन आलू भंडारित किया गया था। जुलाई का आधा महीना बीतने को है लेकिन अभी तक सिर्फ 15 प्रतिशत यानी 50 हजार मीट्रिक टन ही आलू की निकासी हुई है। आसपास के जनपदों से भी पर्याप्त आलू मंडी में नहीं पहुंच रहा है। इससे भाव बढ़ गया है। मौजूदा समय में फुटकर मंडी में आलू 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। थोक की बात करें तो सोमवार को हाईब्रिड आलू 13 रुपये किलो, हॉलैंड और 3797 आलू 16 रुपये किलो तथा चिपसोना आलू 17 रुपये प्रति किलो के आसपास बिका।
निकासी करते रहें किसान
जिला उद्यान अधिकारी अनूप कुमार चतुर्वेदी ने किसानों को आलू की निकासी करते रहने की सलाह दी है। कहा कि मौजूदा समय में आलू का भाव अच्छा है। आने वाले समय में आसपास के जनपदों में निकासी अधिक होने से मंडी में आलू की आवक बढ़ेगी। ऐसे में भाव कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में भाव ठीक है, लेकिन अभी और भाव बढ़ने की उम्मीद है। कुछ आलू की निकासी कराई है।
-नेम सिंह, किसान भांवत
भाव बढ़ने पर फायदा व्यापारी को होता है किसान को नहीं। थोक और फुटकर मंडी भाव में काफी अंतर है।
-राकेश कुमार, किसान नगला गहियर
देश के कई हिस्सों में बाढ़ से सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ। मांग बढ़ने पर आलू महंगा हो सकता है।
-पियूष चंदेल, शीतगृह संचालक
फुटकर में आलू 20 से 25 रुपये किलो बिक रहा है। अन्य सब्जी महंगी है, इससे जेब पर भार पड़ रहा है।
-ब्रजेंद्र कुमार, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें